Connect with us

बलिया

जोड़ापुल के पास ई-रिक्शा पलटा, दो वृद्ध महिलाओं समेत तीन घायल

Published

on

Loading...
Loading...

एक महिला जिला अस्पताल रेफर, ओवरलोडिंग और लापरवाही पर उठे सवाल

रेवती (बलिया)। दत्तहां संपर्क मार्ग पर जोड़ापुल के समीप सोमवार को एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा पर सवार दो वृद्ध महिलाएं तथा सड़क किनारे पैदल जा रहे एक व्यक्ति घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रेवती पहुंचाया गया।

गंभीर घायल महिला जिला अस्पताल रेफर

हादसे में रजौली (दत्तहा) निवासी 70 वर्षीय शांति देवी और 68 वर्षीय कमलावती देवी घायल हो गईं। वहीं वार्ड नंबर-13 निवासी 65 वर्षीय रामेश्वर चौरसिया भी दुर्घटना की चपेट में आकर घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल कमलावती देवी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि अन्य दोनों का इलाज सीएचसी में जारी है।

लगातार हादसों से बढ़ी चिंता

Advertisement

क्षेत्र में लगातार हो रहे ई-रिक्शा हादसों को लेकर स्थानीय लोगों ने चिंता जताई है। उनका कहना है कि तेज रफ्तार, ओवरलोडिंग, यातायात नियमों की अनदेखी, खराब सड़कें और अप्रशिक्षित चालकों के कारण दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं।

प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से ई-रिक्शा संचालन की नियमित जांच, ओवरलोडिंग पर सख्ती और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page