Connect with us

वाराणसी

जिलाधिकारी ने स्टेडियम और निराश्रित गोवंश आश्रय स्थल का किया निरीक्षण

Published

on

Loading...
Loading...

गोवंशों को समय पर खाने, पीने और चिकित्सा की सुविधा कराई मुहैया कराई जाए, किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी : एस. राजलिंगम

वाराणसी। जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने शुक्रवार को विकासखंड सेवापुरी के सांसद आदर्श ग्राम पूरे बरियार में चौपाल की समाप्ति पश्चात् ग्राम पूरे स्थित निर्माणाधीन स्टेडियम और निराश्रित गोवंश आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

स्टेडियम निरीक्षण के दौरान ग्राम प्रधान ने बताया कि यहाँ पर वालीबाल खेलने और जिम का संसाधन उपलब्ध है। सीडीओ हिमांशु नागपाल ने कहा कि बच्चों को दौड़ लगाने के लिए ट्रैक भी बनाया जा सकता है। जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद खंड विकास अधिकारी एवं ग्राम प्रधान को पूरे स्टेडियम के समतलीकरण कराए जाने हेतु निर्देशित किया। जिससे जल जमाव की स्थिति उत्पन्न न हो।

वहीं निराश्रित गोवंश आश्रय के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संरक्षक से गोवंशों की संख्या, भूसा, हरे चारे, रजिस्टर आदि की जानकारी ली और निर्देशित किया कि गोवंशों को समय पर खाने, पीने और चिकित्सा की सुविधा कराई मुहैया कराई जाए, इस बात का ध्यान रखें। उन्होंने विशेष रूप से जोर देते हुए कहा कि इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही परिसर का समतलीकरण और इंटरलाकिंग का कार्य पूरा करा लिया जाए।

इस मौक़े पर सीडीओ हिमांशु नगपाल, बीडीओ, ग्राम प्रधान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page