Connect with us

वाराणसी

जिलाधिकारी ने लिया कबीर प्रकट स्थली‌‌ के‌ विकास कार्यों का जायजा

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी।‌ प्राचीन कबीर प्रकट स्थली लहरतारा में जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने दौरा कर विकास कार्यों का जायजा लिया एवं कबीर प्रकट स्थल लहरतारा तालाब में हुए अतिक्रमण को जल्द से जल्द हटाने और तालाब का सुंदरीकरण कराने का निर्देश दिया। कबीर म्यूजियम का पैसा भी प्रस्तावित हो चुका है। कबीर म्यूजियम के लिए जगह का चिन्हित करके यथाशीघ्र काम करवाया जाएगा। विकास कार्य में जो भी व्याधान आ रहा है उसे शीघ्र दूर करके विकास कार्य को यथाशीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान महन्त गोविन्द दास शास्त्री बाहर कार्यक्रम में होने के नाते मठ के प्रबंधक दिनेश दास महराज ने पूरे परिसर का भ्रमण कराया और हो रहे कार्यों को दिखाया। भ्रमण के दौरान एसडीएम, कानूनगो लेखपाल समेत अन्य कई अधिकारी मौजूद रहे।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page