Connect with us

राज्य-राजधानी

जम्मू कश्मीर विधानसभा में अनुच्छेद 370 की बहाली को लेकर फिर हंगामा

Published

on

Loading...
Loading...

विधायकों के बीच जमकर हाथापाई

जम्मू कश्मीर विधानसभा में अनुच्छेद 370 की बहाली को लेकर आज फिर जमकर हंगामा हुआ। सत्र के पांचवे दिन विधानसभा में कुपवाड़ा से पीडीपी विधायक द्वारा अनुच्छेद 370 की बहाली के समर्थन में बैनर दिखाए जाने के बाद यह विवाद उभरा। इस दौरान विधायकों के बीच हाथापाई हुई, और भाजपा विधायकों ने जमकर नारेबाजी की। स्थिति और तनावपूर्ण हो गई जब इंजीनियर राशिद के भाई और अवामी इत्तेहाद पार्टी के विधायक खुर्शीद अहमद शेख को मार्शलों ने सदन से बाहर निकाल दिया।

गुरुवार को भी विधानसभा में इसी मुद्दे को लेकर बड़ा हंगामा देखने को मिला था, जब विधायकों के बीच शारीरिक झड़प हुई थी। विधानसभा अध्यक्ष अब्दुल रहीम राथर के आदेश पर भाजपा विधायकों को वेल में प्रवेश करने पर मार्शलों ने बाहर कर दिया।

वहीं, पीडीपी और पीपुल्स कॉन्फ्रेंस (पीसी) के विधायकों ने वीरवार को एक नया प्रस्ताव विधानसभा में पेश किया, जिसमें अनुच्छेद 370 और 35ए की तत्काल बहाली की मांग की गई। इस प्रस्ताव में कहा गया कि यह सदन केंद्र सरकार द्वारा जम्मू और कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम, 2019 के तहत अनुच्छेद 370 और अनुच्छेद 35ए को असंवैधानिक और एकतरफा तरीके से निरस्त करने की कड़ी निंदा करता है।

यह प्रस्ताव नेकां द्वारा पेश किए गए एक प्रस्ताव के एक दिन बाद आया। नेकां के प्रस्ताव को विधानसभा ने पारित कर दिया था, जिसे घाटी के राजनीतिक दलों ने स्वागत किया, जबकि भाजपा ने इसका विरोध किया।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page