Connect with us

गाजीपुर

जमानियां के ग्रामीणों को नहीं मिल रहा शुद्ध पानी, अधर में लटका टंकी निर्माण

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। जिले के जमानियां तहसील के अधियारां गांव में जल जीवन मिशन के तहत बनाई जा रही 75,000 लीटर क्षमता की अत्याधुनिक पानी टंकी का निर्माण बीते दो महीने से बजट की कमी के चलते अधर में लटका हुआ है। करीब 2 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली यह टंकी सौर ऊर्जा से संचालित होगी और ग्रामीणों को आर्सेनिक मुक्त शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराएगी।

परियोजना का 60% काम पूरा हो चुका है, जिसमें टंकी का मुख्य ढांचा और लगभग आधी पाइपलाइन बिछाने का कार्य शामिल है। लेकिन निर्माण की दूसरी किस्त के रूप में 50 लाख रुपये अब तक जारी नहीं किए गए, जिससे काम ठप पड़ा है। 2023 में इस प्रोजेक्ट को मंजूरी मिली थी और मार्च 2024 में पहली किस्त के रूप में 50 लाख रुपये जारी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू हुआ था। जलनिगम अधिकारियों के अनुसार, यह जिंक-एल्यूमीनियम कोटेड टंकी पारंपरिक टंकियों की तुलना में ज्यादा टिकाऊ और जंग प्रतिरोधी है।

Loading...

अवर अभियंता परमानंद ने आश्वासन दिया कि बजट मिलते ही कार्य तेजी से पूरा किया जाएगा। लेकिन मौजूदा वित्तीय वर्ष खत्म होने में केवल डेढ़ महीना बचा है, जिससे समय पर प्रोजेक्ट पूरा होने पर संदेह बना हुआ है। लगभग 3,000 की आबादी वाले इस गांव के लोग शुद्ध पेयजल के इंतजार में हैं, जबकि अधूरी टंकी उनकी उम्मीदों पर पानी फेर रही है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page