Connect with us

गाजीपुर

छत के रास्ते घर में घुसे चोर, परिजनों को कमरे में बंद कर लूटपाट

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। दूरखुशी मरदह गांव के रहने वाले अमरनाथ यादव के घर छत के रास्ते से चढ़े बेखौफ चोरों ने सभी परिजनों के कमरों को बाहर से बंद कर 25,000 नगद तथा 10 से 12 लाख के रखे आभूषण लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी सुबह 3:00 बजे उस समय हुई जब बाहर सो रहे अमरनाथ यादव जागे तो देखा कि बाहर से दरवाजा बंद था। सभी को जगाया तो अंदर देखा कि सारा सामान बिखरा हुआ पड़ा था। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।

लोगों का कहना है कि दूरखुशी चट्टी पर हीरोइन पुलिस की लापरवाही के चलते हीरोइनबाजों का जमावड़ा हमेशा लगा रहता है, जिससे आसपास के लोगों में भय व्याप्त हो जाता है। कुछ दिन पहले ही यहां से एक हीरोइन तस्कर की गिरफ्तारी भी हुई थी।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द घटना का खुलासा करने का दावा भी कर रही है। चोरी की घटना से क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page