अपराध
चोरी के 14 मोबाइल के साथ एक शातिर चोर गिरफ्तार
वाराणसी। कैंट जीआरपी ने शुक्रवार को चोरी के 14 मोबाइल के साथ एक चोर को गिरफ्तार किया। कैंट जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक हेमंत सिंह अपने टीम के साथ शुक्रवार को रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान जंघई चौकी प्रभारी ने जांच के दौरान प्लेटफार्म नं. एक के पश्चिमी छोर से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उसके पास से 14 चोरी के मोबाइल बरामद किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान पहचान धर्मेन्द्र कुमार गौतम (30)पुत्र सभाजीत गौतम निवासी ग्राम हरदुआ सराय कंसराय भदोही के रुप में की गयी है। बरामद सभी मोबाइल ब्रांडेड कंपनी के हैं। जिनकी कुल कीमत 2 लाख 25 हजार आंकी गई है।आरोपी के खिलाफ जौनपुर में दो मुकदमे पहले से दर्ज हैं।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में जीआरपी कैंट जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक हेमंत सिंह, जंघई चौकी प्रभारी अली अतहर और कांस्टेबल इन्द्रजीत सिंह शामिल रहे।
