वाराणसी
चेतगंज इंस्पेक्टर वी.के. शुक्ला ने नए आरक्षियों संग किया फ्लैग मार्च
वाराणसी। शहर में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से चेतगंज थाना क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता लगातार बढ़ाई जा रही है इसी क्रम में चेतगंज के इंस्पेक्टर वी.के. शुक्ला ने नए आरक्षियों के साथ सड़कों पर उतरकर गश्त किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
इस दौरान लहुराबीर चौकी प्रभारी विकिल शांडिल्य, तेलियाबाग चौकी प्रभारी अली अतहर, नाटी इमली चौकी प्रभारी संदीप सिंह तथा चेतगंज चौकी प्रभारी वैभव शुक्ला सहित थाने की पूरी फोर्स मौजूद रही पुलिस टीम ने क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों बाजारों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल मार्च करते हुए लोगों में सुरक्षा का भरोसा जगाया।
गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों ने संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की और आसपास के दुकानदारों व स्थानीय लोगों से संवाद कर उन्हें सतर्क रहने की सलाह दी साथ ही नए आरक्षियों को भी मौके पर सुरक्षा व्यवस्था और गश्त के तरीकों की जानकारी दी गई। इंस्पेक्टर वी.के. शुक्ला ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियमित रूप से गश्त की जा रही है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
