Connect with us

वाराणसी

विश्वसुंदरी पुल से गंगा में कूदे मिर्जामुराद के युवक का शव सामने घाट पर मिला

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। मिर्जामुराद क्षेत्र के नागेपुर गांव निवासी युवक का शव तीन दिन बाद शनिवार को सामने घाट स्थित गंगा किनारे रेत पर मिला। सूचना पर लंका पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

मिर्जामुराद क्षेत्र के नागेपुर गांव निवासी 22 वर्षीय देवा राजभर बीते तीन दिन पूर्व विश्वसुंदरी पुल से गंगा में कूद गया था। घटना से पहले युवक ने अपने घर फोन कर बताया था कि वह गंगा में कूदने जा रहा है और अपनी बाइक व मोबाइल उठा लेने को कहा था। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे थे। स्थानीय पुलिस व एनडीआरएफ की टीम ने गंगा में काफी खोजबीन की, लेकिन उस समय युवक का कोई पता नहीं चल सका था।

Loading...

शनिवार की सुबह सामने घाट पर गंगा किनारे रेत पर एक शव पड़ा देख मल्लाहों ने लंका पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान देवा राजभर के रूप में कर परिजनों को सूचना दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

गांव में चर्चा है कि उसका पडोसी गांव की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। करीब एक सप्ताह पूर्व दोनों को साथ देख युवती के परिजनों द्वारा विरोध किए जाने के बाद से वह तनाव में था। परिजनों ने उसे समझाकर बहन के घर भेजा था। लेकिन उसने यह कदम उठा लिया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page