Connect with us

राज्य-राजधानी

चिरकुंडा चेक पोस्ट पर 1.38 लाख रुपये बरामद

Published

on

Loading...
Loading...

धनबाद। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त माधवी मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष और निर्भीक विधानसभा चुनाव सुनिश्चित करने के लिए व्यापक जांच अभियान चलाया जा रहा है। जिले के 16 चेक पोस्ट और 63 एफएसटी (फ्लाइंग स्क्वॉड टीम) व 63 एसएसटी (स्टेटिक सर्विलांस टीम) लगातार निगरानी कर रही हैं।

मंगलवार को चिरकुंडा चेक पोस्ट पर जांच के दौरान एसएसटी ने एक बाइक से 1 लाख 38 हजार रुपये नगद बरामद किए। उपायुक्त ने बताया कि चेक पोस्ट पर तैनात टीम ने पश्चिम बंगाल के बराकर से झारखंड में प्रवेश कर रही मोटरसाइकिल (नंबर WB 38 AK 1045) की जांच की। जांच के दौरान बाइक से बड़ी रकम बरामद की गई।

Loading...

चिरकुंडा चेक पोस्ट पर तैनात टीम में जयदेव बास्की, बिरेस तिग्गा और अन्य सदस्यों ने सक्रियता दिखाते हुए इस कार्रवाई को अंजाम दिया। उपायुक्त ने कहा कि जिले में तैनात सभी चेक पोस्ट और टीमों को सख्ती से जांच अभियान जारी रखने का निर्देश दिया गया है, ताकि आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित हो सके।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page