Connect with us

वाराणसी

घी और खाद्य तेल कारोबारियों पर छापेमारी, 20 नमूने जांच को भेजे गए

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उ०प्र०, लखनऊ के आदेश तथा जिलाधिकारी, वाराणसी के निर्देश के अनुपालन में आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से घी एवं खाद्य तेल पर विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अन्य राज्यों में निर्मित तथा अन्य देशों से आयातित घी एवं खाद्य तेल के उन ब्रांडों, जिनका उत्तर प्रदेश में विक्रय किया जा रहा है, के समस्त होलसेलर, आपूर्तिकर्ता एवं रिटेलर के निरीक्षण और प्रवर्तन कार्रवाई के लिए कौशलेन्द्र शर्मा, सहायक आयुक्त (खाद्य) II/अभिहित अधिकारी, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, वाराणसी के आदेश पर गठित खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के प्रवर्तन दल द्वारा 06.05.2026 से 07.05.2026 तक जनपद वाराणसी के विभिन्न क्षेत्रों- विशेश्वरगंज, मच्छोदरी, गोला दीनानाथ, सेवापुरी, गोदौलिया, शिवपुर, पहड़िया, चेतगंज, जगतगंज, कछवा रोड तथा गायघाट स्थित कुल 40 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया।

इस दौरान 20 छापेमारी कार्रवाइयों में खाद्य पदार्थ- रिफाइंड सोयाबीन ऑयल (न्यूट्रिला ब्रांड), रिफाइंड पामोलिन ऑयल (राग गोल्ड ब्रांड), घी (अनिक ब्रांड), रिफाइंड सोयाबीन तेल फॉर्च्यून ब्रांड मूल पैक में, रिफाइंड सोयाबीन ऑयल ब्रांड डालडा, कच्ची घानी सरसों का तेल फॉर्च्यून ब्रांड, गाय का घी ब्रिटानिया ब्रांड, घी मदर डेयरी ब्रांड, रिफाइंड सोयाबीन ऑयल धारा ब्रांड, सफोला एक्टिव मल्टी सोर्स एडिबल ऑयल, गाय का घी पतंजलि ब्रांड, रिफाइंड सनफ्लावर ऑयल ब्रांड फर्स्ट क्रॉप तथा रिफाइंड सोयाबीन ऑयल महाकोश ब्रांड समेत कुल 20 नमूने गुणवत्ता जांच के लिए संग्रहित किए गए।

उक्त छापेमारी कार्रवाई में अमित, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी जगदीश नारायण सिंह, पंकज कुमार यादव, राजेश कुमार, सम्राट श्रीवास्तव, नीरज, आदित्य विक्रम, विजय बहादुर, रतनेश कुमार, जयहिन्द राम, राम चरन यादव, बिन्दु पाण्डेय, राज कुमार यादव, आनन्द तथा सन्तोष कुमार मौजूद रहे। पूरी कार्रवाई सहायक आयुक्त (खाद्य) II/अभिहित अधिकारी, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, वाराणसी कौशलेन्द्र शर्मा के निर्देशन में संपन्न हुई।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page