Connect with us

वाराणसी

ग्राम प्रधान ने थाना प्रभारी पर फर्जी मुकदमा दर्ज करने का लगाया आरोप

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जनपद के मिर्जामुराद क्षेत्र स्थित अमीनी गाँव के प्रधान अनिल कुमार ने थाना प्रभारी मिर्जामुराद द्वारा गाँव के ही प्रकरण में फर्जी मुकदमा दर्ज कर फंसाने का आरोप लगाया है। इस बाबत उन्होंने जिला प्रधान संघ से न्याय की गुहार लगाई है।

Loading...

एक सप्ताह पहले ग्राम प्रधान व कुछ ग्रामीणों के बीच बहस के बीच मार-पीट हो गई थी। जिसमें चार के खिलाफ मारपीट व एससी-एसटी का मुकदमा प्रधान द्वारा दर्ज कराया गया। वहीं दो दिन बाद ग्रामीणों ने भी प्रधान के खिलाफ मारपीट व महिला से छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कराया। इस से नाराज ग्राम प्रधान ने थाना प्रभारी पर आरोप लगया कि इनके शह पर विपक्षियों का मनोबल बढ़ा है। जिन्होंने मेरे साथ मारपीट और दुर्व्यवहार किया, पुलिस उन्हीं का साथ दे रही है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page