Connect with us

गोरखपुर

ग्रामीण अंचलों में चैत्र नवरात्र की धूम, मंदिरों से बाजार तक दिखी आस्था की रौनक

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। जिले के खजनी ब्लाक क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में चैत्र नवरात्र का पर्व बड़े ही श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। नवरात्र के शुभारंभ के साथ ही पूरे क्षेत्र भक्तिमय हो गया है। गांव-गांव में माता रानी के जयकारे गूंज रहे हैं और मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है।

नवरात्र के पहले दिन माता कोटही के दरबार में विधि-विधान के साथ कलश स्थापना कर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना शुरू किया जा रहा है । श्रद्धालु पूरे नौ दिनों तक व्रत रखकर मां के नौ स्वरूपों की आराधना में श्रद्धालु लीन हो गए हैं। सुबह और शाम मंदिरों में आरती के दौरान विशेष भीड़ जुटने लगी है। महिलाएं पारंपरिक मंगल गीत गाकर माहौल को भक्तिमय बना रही हैं, वहीं युवा वर्ग भी बढ़-चढ़कर धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे है।

इसी तरह ग्रामीण क्षेत्रों के प्राचीन देवी ग्राम सभा भेउसा उर्फ बनकटा की माता बरदायनी देवी जो मनोकामना पूर्ण होती हैं जो सुबह से मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी हुई हैं। कई स्थानों पर दुर्गा सप्तशती का पाठ,भजन-कीर्तन और जागरण का आयोजन किया जा रहा है। इससे पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो गया है। श्रद्धालु पूरे नियम और संयम के साथ मां की आराधना कर रहे हैं और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं।

माता के दरबार में भी खास चहल-पहल देखने को मिल रही है। पूजा सामग्री, फल, फूल, नारियल, चुनरी और माता रानी के श्रृंगार की वस्तुओं की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। दुकानदारों के अनुसार इस बार नवरात्र को लेकर अच्छी बिक्री हो रही है, जिससे व्यापारियों में भी उत्साह है। ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह छोटे मेले जैसे दृश्य देखने को मिल रहे हैं।

श्रद्धालुओं का मानना है कि मां दुर्गा की सच्चे मन से पूजा करने पर सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इसी आस्था के साथ लोग पूरे उत्साह और भक्ति भाव से इस पर्व को मना रहे हैं। नवरात्र के दौरान स्वच्छता, सात्विकता और अनुशासन का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page