Connect with us

पूर्वांचल

ग्रामीणों के विरोध के बाद टूटी पाइप का हुआ मरम्मत, पानी आपूर्ति बहाल

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली जिले के सकलडीहा क्षेत्र में जल जीवन मिशन के तहत तीन दिन पहले टिमिलपुर में नई भूमिगत पेयजल पाइप लाइन बिछाने के लिए जेसीबी से खोदाई की जा रही थी। इस दौरान जल निगम की बिछाई गई पुरानी पानी की पाइप क्षतिग्रस्त हो गयी। जिसके कारण कस्बा सहित आधा दर्जन गांवों के तकरीबन 30 हजार उपभोक्ता पेयजल की किल्लत से जूझ रहे है। गुरूवार की देर शाम 6 बजे से पेयजल आपूर्ति शुरू होने पर कस्बावासियों को काफी राहत मिली है। 

टिमिलपुर में जल निगम की टंकी से सकलडीहा कस्बा, तेन्दुई, नागेपुर, सिरोहुपुर, ईटवा, बलारपुर सहित आधा दर्जन गांवों को पानी सप्लाई की जाती है। बीते तीन दिन पूर्व जल जीवन मिशन के ठेकेदार द्वारा टिमिलपुर में नई पाइप लाइन के लिये जेसीबी से खोदाई कराया जा रहा था। इसी दौरान जल निगम की पाइप क्षतिग्रस्त हो गयी है। जिससे कस्बा में सुबह शाम पेयजल की किल्लत से कस्बावासी परेशान है। शिकायत के बाद भी पाइप को ठीक नहीं कराया जा रहा है। जिसे लेकर ग्रामीणों ने पेयजल आपूर्ति शुरू कराने को लेकर विरोध किया था।

Loading...

इस बाबत अवर अभियंता उदय राज गुप्ता ने बताया कि  मरम्मत के बाद पेयजल आपूर्ति बहाल करा दी गयी है। कुछ काम बाकी है। उसे भी जल्द ठीक करा लिया जायेगा।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page