गोरखपुर
गोला में सेवा संकल्प अभियान के दूसरे दिन शैक्षिक व रचनात्मक गतिविधियां
गोलाबाजार, गोरखपुर। बेसिक शिक्षा विभाग गोला के तत्वावधान में विकास खंड कार्यालय परिसर में आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत विकास खंड स्तरीय शिविर के दूसरे दिन विभिन्न शैक्षिक एवं रचनात्मक गतिविधियों के साथ टीएलएम शिविर का आयोजन किया गया।
बच्चों के भविष्य संवारने की जिम्मेदारी शिक्षकों की
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी गोला दिवाकर सिंह ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता हैं। बच्चों के भविष्य को संवारने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी शिक्षकों पर है। इसलिए विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।
विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक किया प्रतिभाग
शिविर में गोला ब्लॉक के प्रतिभागी विद्यालय प्राथमिक विद्यालय बेवरी एवं प्राथमिक विद्यालय हटवा के छात्र-छात्राओं वैष्णवी, कार्तिक, रितिक और नमन ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
शिक्षक व एआरपी रहे मौजूद
कार्यक्रम में प्रतिभागी शिक्षक सदस्यों में सहजानंद यादव (इंचार्ज प्रधानाध्यापक), सुनील कुमार यादव (सहायक अध्यापक) एवं रीना (इंचार्ज प्रधानाध्यापक) उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का कुशल पर्यवेक्षण एआरपी गोविंद पटेल, मुकेश रावत और वीरभद्र यादव ने किया।
