Connect with us

दुर्घटना

गोंदिया: बस दुर्घटना में एक दर्जन से अधिक की मौत, कई घायल

Published

on

Loading...
Loading...

मुख्यमंत्री ने की 10 लाख रुपये सहायता की घोषणा

महाराष्ट्र के गोंदिया जिले से शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई। गोंदिया-कोहमारा स्टेट हाईवे पर खजरी गांव के पास शिवशाही बस के पलटने से हुए भीषण हादसे में एक दर्जन से अधिक लोगों की जान चली गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। घायलों में से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

दुर्घटना का कारण बाइक को बचाने की कोशिश

प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवशाही बस खजरी गांव के पास तेज रफ्तार में थी। उसी दौरान एक बाइक को बचाने के प्रयास में बस चालक ने नियंत्रण खो दिया जिससे बस पलट गई। हादसे के बाद बस के नीचे दबने से कुछ यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई।

दुर्घटना के बाद घटना स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से बस के नीचे दबे यात्रियों को बाहर निकाला गया। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने की सहायता की घोषणा

घटना पर दुख व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये की तत्काल सहायता देने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार घायलों के इलाज का पूरा खर्च उठाएगी और पीड़ित परिवारों को हरसंभव मदद दी जाएगी।

जांच के आदेश जारी

पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में बाइक को बचाने के प्रयास को हादसे की वजह बताया जा रहा है। इस हादसे ने सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों के पालन को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।‌

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page