गोरखपुर
गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर। गैंगस्टर एक्ट से संबंधित एक वांछित अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा संगठित अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी कैण्ट के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक एम्स चन्द्र प्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र से अभियुक्त को दबोचने में सफलता हासिल की।
पुलिस के अनुसार, थाना एम्स पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 110/2026, धारा 2ख(i)(iv)(xi)/3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम 1986 से संबंधित वांछित अभियुक्त श्याम यादव पुत्र सुभाष यादव निवासी नन्दानगर दरगहिया थाना एम्स जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तारी के बाद उसके विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्त श्याम यादव के विरुद्ध गोरखपुर के विभिन्न थानों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
