गोरखपुर
मादक पदार्थ तस्करी में वांछित महिला अभियुक्ता गिरफ्तार
गोरखपुर। मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में वांछित एक अभियुक्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा अपराध नियंत्रण और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी बाँसगाव के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी/सहायक पुलिस अधीक्षक दिनेश गोदारा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक शमशेर यादव और उनकी टीम ने यह सफलता हासिल की।
पुलिस के अनुसार, थाना स्थानीय पर दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 243/2025, धारा 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्ता किरन उर्फ कीना पत्नी जुगनू उर्फ राज आर्यन, निवासी रामपुर चौराहा, देव मैरेज हाल के पास, थाना एम्स, जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद उसके विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
अभियुक्ता के विरुद्ध पूर्व में भी थाना बेलीपार, जनपद गोरखपुर में मुकदमा अपराध संख्या 210/2025, धारा 331(4), 305, 317(2), 111(4), 111(6) बीएनएस तथा मुकदमा अपराध संख्या 243/2025, धारा 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट दर्ज है।
