Connect with us

गाजीपुर

गाजीपुर के भावरकोल में पकड़े गये दो वारंटी

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। जनपद के पुलिस अधीक्षक और ग्रामीण पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार एवं क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद के पर्यवेक्षण में अपराधियों और वांछित अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे “जरा अभियान” के तहत थानाध्यक्ष भावरकोल, विवेक कुमार तिवारी ने अपने हमराह उपनिरीक्षक दयाशंकर सिंह, कांस्टेबल अमित यादव और कांस्टेबल सानू के साथ क्षेत्र में गश्त किया।

इस दौरान उन्हें एक खास मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि न्यायालय से निर्गत फौजदारी वारंट के तहत वांछित अपराधी त्रिभुवन सिंह पुत्र हृदय नारायण सिंह, ग्राम देवचंदपुर और कमलेश यादव पुत्र स्वर्गीय फतेह यादव, ग्राम टोडरपुर घर पर मौजूद हैं। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया और उन्हें न्यायालय में पेश किया।

Loading...

यह कार्रवाई क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे अन्य अपराधियों में भी भय का वातावरण बनेगा। अधिकारी लगातार इस अभियान को सफल बनाने में जुटे हुए हैं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page