Connect with us

गाजीपुर

गाजीपुर की प्रज्ञानवी राय ने अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड में रचा इतिहास

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर जिले के बसुका गांव की प्रतिभाशाली बेटी प्रज्ञानवी राय ने अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड में शानदार प्रदर्शन कर राज्य ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश का नाम रोशन किया है। प्रज्ञानवी ने इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में सातवां स्थान हासिल कर अपने गांव, जिले और देश को गौरवान्वित किया है।

प्रज्ञानवी के माता-पिता, संगीता राय और प्रेम शंकर राय, ने बताया कि इस ओलंपियाड में दो चरणों की परीक्षा आयोजित की गई थी। पहले चरण में उन्होंने 100 में से 97 अंक हासिल किए, जबकि दूसरे चरण में 100 में 100 अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। उनकी इस सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।

Loading...

प्रज्ञानवी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सिटी मॉन्टेसरी स्कूल से प्राप्त की, जहां उनके शिक्षकों ने उनकी उपलब्धि पर गर्व जताया। स्कूल के पूर्व प्रबंधक मोहसिन खान और प्रिंसिपल मिराज सर ने उन्हें इस शानदार सफलता पर बधाई दी। वहीं, ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल ने भी उनकी उपलब्धि की सराहना करते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page