Connect with us

जौनपुर

गांवों के विकास के लिए चार करोड़ रुपये का प्रस्ताव

Published

on

Loading...
Loading...

खुटहन ब्लॉक की क्षेत्र पंचायत बैठक में विकास योजनाओं पर मंथन, जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

खुटहन (जौनपुर)। ब्लॉक मुख्यालय के सभागार में शनिवार को ब्लॉक प्रमुख बृजेश यादव की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में गांवों के विकास कार्यों के लिए करीब चार करोड़ रुपये का प्रस्ताव रखा गया। साथ ही केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

ब्लॉक प्रमुख बृजेश यादव ने कहा कि सरकार गांवों के सर्वांगीण विकास, किसानों के सम्मान, सुरक्षा, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि गांव-गांव तक बिजली, पानी, सड़क, आवास, शौचालय, खाद्यान्न और पेंशन जैसी सुविधाएं पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने क्षेत्र पंचायत सदस्यों को आश्वस्त किया कि विकास कार्यों के लिए धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी और प्राप्त प्रस्तावों के अनुरूप अधिक से अधिक धन उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

विकास योजनाओं पर हुई चर्चा

बैठक में विशिष्ट अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष नरेंद्र उपाध्याय ने कहा कि सरकार बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों के लिए विकास कार्य कर रही है। वहीं, सीडीपीओ सुरेश यादव ने आंगनबाड़ी केंद्रों में मिलने वाले पोषाहार की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए जहां आवश्यकता हो, वहां नए आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए प्रस्ताव देने का आग्रह किया।

पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. चंद्रभान तथा मनीष दूबे ने भी अपने-अपने विभागों की योजनाओं की जानकारी दी।

Advertisement

पूर्व विकास कार्यों का प्रस्तुत किया गया विवरण

बैठक में खंड विकास अधिकारी नीरज जायसवाल ने पूर्व में कराए गए विकास कार्यों की आख्या सदन के समक्ष प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन एडीओ पंचायत अजय मिश्रा ने किया।

इस अवसर पर संतलाल सोनी, रामकुमार उपाध्याय, बिपिन सिंह, राना यादव, सुरेन्द्र विश्वकर्मा, छोटेलाल, चंदन सिंह सहित क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page