Connect with us

वायरल

गजल गायक पंकज उधास का निधन

Published

on

Loading...
Loading...

प्रख्यात गजल गायक पंकज उधास का सोमवार को 73 साल की उम्र में लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया है। सुबह 11 बजे उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली। पंकज उधास के निधन की खबर उनकी बेटी नायाब उधास ने सोशल मीडिया पर दी है।

वहीं, सोशल मीडिया पर पंकज उधास के निधन की खबर तेजी से फैल रही है और उनके फैंस के बीच शोक की लहर दौड़ चुकी है। अब सोशल मीडिया पर उनके फैंस उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

उन्होंने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक गाने गए। जिनमें ‘ना कजरे की धार’ खूब चर्चित हुआ था। इसके अलावा अन्य प्रमुख गानों में ‘चिट्ठी आई है’, ‘चांदी जैसा रंग है तेरा’, ‘और भला क्या मांगू’ आदि लोगों की जुबान पर आज तक है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page