गोरखपुर
खजनी में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ कार्यक्रम संपन्न
गोरखपुर। खजनी ब्लाक क्षेत्र के रुद्रपुर ग्राम सभा की पावन धरा पर परम कल्याणकारी श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के पहले दिन सैकड़ों माताओं बहनों के साथ कलश यात्रा निकाली गई। कथा व्यास पीठ पंडित अमीत भारद्वाज द्वारा नौ दिवसीय भगवान श्रीकृष्ण के बाल लीलाओं का वर्णन करते हुए कंस वध के साथ सम्पन्न हुआ। बच्चों द्वारा भगवान कृष्ण की मनमोहक झांकी निकाली गई। कार्यक्रम के कथा वाचक (व्यास पीठ) पंडित अमीत भारद्वाज अयोध्या से पधारे आचार्य श्री के मुखारविंद से किया गया।
कार्यक्रम होम्योपैथिक रिसर्च सेंटर खजनी डाक्टर राम सिंह मौर्य मुख्य यजमान के सौजन्य से आयोजित किया गया है। भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में यजमान के सहयोगी राम अनन्त मौर्य , डाक्टर राधेश्याम मौर्य,जय सिंह मौर्य, नवनीत मौर्य,विनीत मौर्य,अजय कुमार मौर्य,परविद मौर्य डाक्टर अरूण मौर्य, डाक्टर अविनीश कुमार मौर्य, पवन कुमार मौर्य आदित्य मौर्य अभिनन्दन मौर्य भागवत कथा ज्ञान यज्ञ कार्यक्रम में मौजूद रहे।अतिथियों को ब्यास पीठ से अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अन्तिम दिन हवन यज्ञ पुर्णाहुति एवं महाप्रसाद भंडारे के साथ समापन किया गया।
