Connect with us

गोरखपुर

क्लब संचालक के बेटे ने फार्महाउस में खुद को मारी गोली

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। शहर में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब गोरखपुर क्लब के संचालक अतुल श्रीवास्तव के बेटे अमरीश श्रीवास्तव (40) ने कुस्मही स्थित अपने फार्महाउस में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अमरीश श्रीवास्तव सुबह करीब नौ बजे अपनी फॉर्च्यूनर कार से फार्महाउस पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि वह मोबाइल पर किसी से बातचीत करते हुए ऊपर की मंजिल पर गए। कुछ ही देर बाद गोली चलने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनते ही फार्महाउस के कर्मचारी मौके पर पहुंचे, जहां अमरीश खून से लथपथ हालत में फर्श पर पड़े मिले। उनके हाथ में पिस्टल थी और गोली उनके चेहरे पर लगी थी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलने पर एसएसपी डॉ. कौस्तुभ और एसपी सिटी निमिष पाटिल पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने कर्मचारियों से पूछताछ शुरू करते हुए मामले की जांच प्रारंभ कर दी है। साथ ही फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जो साक्ष्य जुटाने में लगी है।

बताया गया कि अमरीश श्रीवास्तव टेंट हाउस और ठेकेदारी का कार्य करते थे। उनकी कंपनी “एके टेंट हाउस” शहर में बड़े कार्यक्रमों और वीवीआईपी आयोजनों में सेवाएं प्रदान करती थी। उनका निवास शहर के पार्क रोड पर है, जबकि कुस्मही में स्थित फार्महाउस पर उनका आना-जाना लगा रहता था।

फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page