Connect with us

गोरखपुर

अभ्युदय पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने बढ़ाया क्षेत्र का मान

Published

on

Loading...
Loading...

आईएएस बनने का लक्ष्य, जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं

गोलाबाजार (गोरखपुर)। गोला तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा डांडी खास के मेधावी छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। अभ्युदय पब्लिक स्कूल, राजगढ़ में अध्ययनरत अनामिका गुप्ता, पुत्री नरेंद्र गुप्ता ने 89 प्रतिशत तथा वेदांश रमण गुप्त, पुत्र डॉ. सत्यप्रकाश गुप्त ने 87.83 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।

दोनों छात्र अपने बाबा स्वर्गीय रामबिलास गुप्त, जो आनंद विद्यापीठ इंटर कॉलेज काकरही में अवकाश प्राप्त शिक्षक रहे हैं, को अपना आदर्श मानते हैं। उनकी इस सफलता से परिवार सहित आसपास के क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

छात्रों ने बताया कि वे भविष्य में आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं। उन्होंने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने परिवार, विद्यालय परिवार और अन्य सहयोगियों को दिया है।

इस अवसर पर भाजपा के पुर मण्डल उपाध्यक्ष रोहित रमण गुप्त, पवन सिंह,नरेंद्र गुप्त, राकेश गुप्ता, राजेश गुप्ता, कमलेश गुप्ता, अशोक गुप्त, सुरेश यादव, संगम यादव, साधु यादव, डिंपू यादव,ग्राम प्रधान राजु यादव ने खूबसूरत सराहना किया और इनके भविष्य कि उज्ज्वल भविष्य कामना एवं बधाई दिया है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page