Connect with us

गोरखपुर

रामसरन इंगुरदानी देवी इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा में लहराया परचम

Published

on

Loading...
Loading...

हरपुर बुदहट (गोरखपुर)। रामसरन इंगुरदानी देवी आइडियल इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। कई छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर उल्लेखनीय सफलता दर्ज की।

विद्यालय के शुभम साहनी (पिता विनोद साहनी) ने 600 में 551 अंक प्राप्त कर 91.83 प्रतिशत अंक हासिल किए। आदर्श चौहान (पिता रामसागर चौहान, ग्राम पिपराहेमा) ने 545 अंक (90.83 प्रतिशत) प्राप्त किए। अंकित यादव (पिता हनुमान यादव, ग्राम गोरेडीह/बनकटवा) ने 542 अंक हासिल कर 90.33 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। साक्षी शुक्ला (पिता ऋषिकेश्वरनाथ शुक्ला, ग्राम हरपुर) को 529 अंक प्राप्त हुए, जो 88.17 प्रतिशत है। वहीं बिपुल गुप्ता (पिता दिनेश चन्द गुप्ता, ग्राम रघुनाथपुर) ने 505 अंक प्राप्त कर 84.16 प्रतिशत अंक अर्जित किए।

Loading...

छात्रों की इस उपलब्धि से विद्यालय में हर्ष का माहौल है। प्रबंधक दिनेश गुप्ता ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिवार ने भी छात्रों की इस सफलता पर गर्व व्यक्त किया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page