Connect with us

गोरखपुर

कई गांवों में गेहूं के डंठल में लगी आग, घंटों मशक्कत के बाद पाया गया काबू

Published

on

Loading...
Loading...

गोलाबाजार (गोरखपुर)। गोला क्षेत्र में गुरुवार को फसल अवशेष में लगी आग के कारण पूरे इलाके में धुएं का गुबार छाया रहा। आग के चलते कई ग्रामीण मार्ग कुछ समय के लिए बाधित हो गए। तेज हवाओं के कारण आग की लपटों पर काबू पाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

प्राप्त विवरण के अनुसार क्षेत्र के सेमरी, सुरदापार, सरया, अवरूस, चौकड़ी, दीपगढ़, मदरिया सहित कई गांवों में गेहूं के डंठल में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे आसपास के खेतों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के साथ मिलकर आग बुझाने में जुट गई। तेज हवाओं के कारण दोपहर में आग और भड़क उठी, जिससे हालात और गंभीर हो गए।

Loading...

ग्रामीणों ने बाल्टी, पंपसेट व अन्य संसाधनों की मदद से आग बुझाने में पूरा सहयोग किया। काफी देर तक चली कड़ी मशक्कत के बाद जब हवा शांत हुई, तब कहीं जाकर आग पर नियंत्रण पाया जा सका। कई गांवों में देर रात तक आग सुलगती रही। ग्रामीणों के अनुसार तेज गर्मी और भूसा मशीनों से निकलने वाली चिंगारियों के कारण भी आग तेजी से फैल रही थी। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और किसी बड़ी जनहानि की सूचना नहीं है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page