Connect with us

वाराणसी

कोयला लादकर जा रही ट्रक रामबाग पोखरा के पास पलटी

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। रामनगर थाना क्षेत्र के कुतुलुपुर में बड़ा हादसा होने से बच गया। जब कोयला लदी ट्रक दुर्गा मंदिर के समीप ऐतिहासिक पोखरा में जा गिरी। संयोग अच्छा था कि उस समय वहां पर कोई नहीं था। बुधवार को तड़के सिंगरौली (एनटीपीसी कंपनी) की गाड़ी संख्या UP 64 A T4389 नम्बर की ट्रक कोयला लादकर कामाक्षी के पास बने कोयला यार्ड में जा रही थी। दुर्गा मंदिर से सौ कदम पहले दूसरी ट्रक से ओवर टेक करने के कारण ट्रक चालक ने नियंत्रण खो दिया जिसके बाद तेजी से ट्रक बाईं तरफ पोखरे की पटरी मढ़ी की छत को तोड़ती हुई पोखरा की सीढ़ी पर जा गिरी।

जिस स्थान पर यह दुर्घटना हुई वहां की पटरी सड़क से तीन फीट नीचा होने के कारण ट्रक ढलान से सीधे पोखरा में पानी के पहले बने सीढ़ी पर पलट गई। पहली बार किसी वाहन के पोखरा में गिरने की यह पहली घटना होने से देखने वालों की भारी भीड़ इकठ्ठा हो गई थी। चूँकि यह पोखरा दुर्ग की धरोहर है और विश्व प्रसिद्ध रामलीला की पहली लीला क्षीर सागर की झांकी इसी पोखरे में होती है। दुर्घटना के बाद खलासी और चालक को हल्की चोट लगी थी लेकिन फिर भी दोनों डर कर लंगड़ाते हुए भाग गए।

सूचना मिलने पर दुर्ग के कैप्टन राजेश शर्मा मौके पर पहुंचे और छानबीन करने के बाद थाने में भी लिखित तहरीर देने की बात कहते हुए अपने सुरक्षा गार्ड की ड्यूटी लगाकर वापस लौट गए। उनका कहना था कि इस दुर्घटना की वजह से ऐतिहासिक मढ़ी की छत और उसके नीचे बने कमरा को नुकसान हुआ है। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों  का कहना है कि सड़क से पटरी काफी नीचा होने के कारण यहां दुर्घटना की अक्सर संभावना बनी रहती है। लोगों का कहना था कि शायद ट्रक का स्टेयरिंग फेल हो गया था।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page