Connect with us

सियासत

कोई भी देख सकता है मुख्यमंत्री बनने का सपना : सुप्रिया सुले

Published

on

Loading...
Loading...

महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा ? सियासी गलियारे में इस वक्त हर किसी की नजर महाराष्ट्र में होने वाले मुख्यमंत्री के चुनाव पर टिकी हुई है। पक्ष से लेकर विपक्ष तक के नेता प्रचार-प्रसार में जुटे हुए हैं और मतदाताओं को लुभाने की पूरी कोशिश में रमे हुए हैं।महाविकास आघाडी और महायुति के बिना सीएम फेस के ही चुनावों में जाने की उम्मीद है, लेकिन एमवीए के घटक दल शिवसेना यूबीटी की तरफ से बार-बार उद्धव ठाकरे के सीएम हाेने का दावा किया जा रहा है।

Loading...

शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत ने हाल ही में कहा था कि हमें किसी सर्वे की जरूरत नहीं है। लोकसभा सर्वे महायुति के पक्ष में नहीं थे। विधानसभा चुनाव सर्वे भी महायुति के पक्ष में नहीं हैं। राउत का दावा है कि किसी भी हालत में ठाकरे 2.0 सरकार महाराष्ट्र में सत्ता में वापस आएगी। शिवसेना यूबीटी के दावे को एमवीए के घटक दलों से ही झटका लग रहा है।

राउत के दावे पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की नेता सुप्रिया सुले ने कहा है कि अगर कोई मुख्यमंत्री पद का सपना देखना चाहता है, तो उसे ऐसा करने दीजिए। चुनाव जीतना ज्यादा महत्वपूर्ण है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page