Connect with us

वाराणसी

काशी में मिलती है मन को शांति : राजकुमार राव

Published

on

Loading...
Loading...

पत्नी पत्रलेखा संग राजकुमार राव ने ‘काशी विश्वनाथ’ दरबार में टेका मत्था

वाराणसी। अपने फिल्म के शूटिंग के लिए काशी पहुंचे बॉलीवुड के प्रख्यात अभिनेता राजकुमार राव ने पत्नी पत्रलेखा के साथ बुधवार को ‘श्री काशी विश्वनाथ’ के दरबार में मत्था टेका और विधिवत दर्शन-पूजन किया। मंदिर की भव्यता और दिव्यता देखकर दोनों मंत्रमुग्ध हो गए। मंदिर के अर्चकों ने उन्हें अंगवस्त्र और बाबा को चढ़ा हुआ माला-फूल प्रसाद स्वरूप भेंट किया।

मंदिर प्रांगण में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पंडित ने राजकुमार राव के हाथ में कलावा बांधा। इस दौरान वहां मौजूद श्रद्धालुओं ने अचानक से जब मंदिर परिसर में अभिनेता राजकुमार राव को देखा तब उनके साथ सेल्फी लेने की होड़ मच गई। राजकुमार और पत्रलेखा ने हर-हर महादेव का जयघोष लगाया।

सेलिब्रिटी पंडित सचिन पाण्डेय ने बताया कि, “वाराणसी में अभिनेता राजकुमार के एक फिल्म की शूटिंग होने वाली है। उसी का लोकेशन देखने के लिए वह वाराणसी पहुंचे हुए हैं‌।”

Advertisement

काशी विश्वनाथ का दर्शन करने के बाद अभिनेता राजकुमार ने कहा कि, “काशी में आने के बाद मन को बहुत शांति मिलती है‌। पिछली बार मैं जान्हवी कपूर के साथ अपनी फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में वाराणसी आया था और गंगा आरती भी देखा था। आज अपने एक फिल्म की शुरुआत के पहले हमने बाबा के धाम में अपनी पत्नी के साथ दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया। दर्शन करने के पश्चात मन काफी प्रसन्न हैं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page