Connect with us

मिर्ज़ापुर

कर्मचारियों के सम्मान में डैफोडिल्स स्कूल ने मनाया श्रम दिवस, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जापुर। डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल में श्रम दिवस के अवसर पर विद्यालय के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के सम्मान में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यालय प्रबंधन द्वारा कर्मचारियों को सम्मानित कर उनके श्रम को सराहा गया।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकालीन सभा में हुई, जहाँ विद्यालय की प्राचार्या ने श्रम की महत्ता पर प्रकाश डाला और सभी को श्रमिकों के प्रति सम्मान की भावना रखने की प्रेरणा दी। छात्र-छात्राओं ने भी श्रमिकों के योगदान पर भाषण दिए, जिससे वातावरण प्रेरणादायक बन गया।

मुख्य आकर्षण का केंद्र रही म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता, जिसमें पुरुष व महिला वर्ग के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजेताओं को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान किए गए।

Advertisement

विद्यालय के डायरेक्टर अमरदीप सिंह एवं अपराजिता सिंह ने सभी कर्मचारियों को बर्तन, मिष्ठान्न और उपहार प्रदान कर उनका मनोबल बढ़ाया। इस अवसर पर विद्यालय के ड्राइवर, कंडक्टर, माली, स्वीपर एवं दाईजी सहित समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे और कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाया।

इसी क्रम में प्राइमरी सेक्शन के छात्रों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें बच्चों ने श्रमिकों के विभिन्न रूपों को जीवंत किया। निर्णायक मंडल में  निहारिका सेठ एवं पायल गुप्ता शामिल थीं।

कार्यक्रम में एकेडमिक हेड प्रेरणा आशीष तिवारी, उप प्रधानाचार्या सुमिता दत्ता, लक्ष्मी जायसवाल एवं सीमा मेहरोत्रा सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी कर्मचारियों की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page