Connect with us

वायरल

करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष के छोटे पुत्र की मौत, सदमे में परिजन

Published

on

Loading...
Loading...

लखनऊ। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह रघुवंशी के छोटे बेटे अरूनाभ आर रघुवंशी का शुक्रवार को लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल में निधन हो गया। बच्चे की आयु 8 साल 5 महीने थी। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

मिली जानकारी के मुताबिक, लखनऊ के गोमती नगर थाना अंतर्गत विराज खंड इलाके में रहने वाले राकेश सिंह रघुवंशी के दो बेटे हैं। कुछ दिन पहले दोनों बेटे डेंगू की चपेट में आ गए थे जिसमें से बड़े बेटे का इलाज लखनऊ के सहारा हॉस्पिटल में चल रहा था जो बाद में चिकित्सीय इलाज के बाद स्वस्थ हो गया जबकि छोटा बेटा जो लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती था। शुक्रवार को हृदय गति रुकने की वजह से उसका देहांत हो गया। डॉक्टरों ने पिछले 72 घंटे में बच्चे को बचाने की हर संभव कोशिश की। लेकिन शुक्रवार को बच्चे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

Loading...

श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष के छोटे पुत्र के आकस्मिक निधन से पूरे प्रदेश में शोक की लहर है। देश भर के करणी सेना के सदस्य इस घटना से दुखी हैं। शनिवार को वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर सुबह 10:00 बजे अंतिम संस्कार की प्रक्रिया संपन्न की जाएगी। जिसमें राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष की भी आने की सूचना है।

इसके बाद संभावना है कि परिवार के सदस्य अपने पैतृक आवास चंदौली जिले के तीथापुर गांव प्रस्थान कर जाएंगे जहां अन्य क्रिया कर्म में अपनी सहभागिता निभाएंगे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page