Connect with us

गाजीपुर

कब्रिस्तान से निकाला गया दफनाया शव, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज  

Published

on

Loading...
Loading...

सादात (गाजीपुर)। बरवां कला गांव में एक माह पहले दफन किए गए एक व्यक्ति के शव को शुक्रवार को प्रशासन ने कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह कार्रवाई मृतक के परिवार द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के बाद की गई।

मृतक जुनैद खान (25), जो गांव के कोटेदार लियाकत खां के यहां मजदूरी करता था, उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत 18 दिसंबर को हुई थी। परिजनों का आरोप है कि मजदूरी मांगने के दौरान कोटेदार ने जुनैद के साथ मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई।

मृतक की मां रेहाना बेगम ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि 18 दिसंबर को उनका बेटा अपनी मजदूरी मांगने कोटेदार लियाकत खां के पास गया था। वहीं उसकी पिटाई की गई। अगले दिन उसकी मौत हो गई और चूंकि घर पर मां के अलावा कोई नहीं था, इसलिए शव को गांव के कब्रिस्तान में दफन कर दिया गया।

मृतक के भाई जुबैर, जो मुंबई में रहते हैं, जब 27 दिसंबर को गांव लौटे तो उन्होंने मां के साथ थाने में शिकायत दर्ज कराई। जुबैर ने पुलिस को बताया कि कोटेदार ने जुनैद के सीने पर चढ़कर बुरी तरह से पिटाई की थी, जिससे उसके मुंह से खून निकलने लगा।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने जिलाधिकारी के निर्देश पर डिप्टी कलेक्टर सालीक राम के नेतृत्व में शुक्रवार को शव को कब्र से निकालने की प्रक्रिया पूरी की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Advertisement

थानाध्यक्ष कौशलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण की पुष्टि हो सकेगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page