Connect with us

वाराणसी

कबीर की वाणी को समझने और गुनने का सुनहरा अवसर

Published

on

Loading...
Loading...

21 से 30 मई तक लहरतारा, वाराणसी में आयोजित होगी दस दिवसीय कार्यशाला

वाराणसी के लहरतारा स्थित प्राचीन श्री सद्गुरु कबीर प्राकट्य स्थली में 21 मई 2025 से 30 मई 2025 तक दस दिवसीय कबीर वाणी कार्यशाला का आयोजन होने जा रहा है। यह कार्यशाला संत कबीर अकैडमी, मगहर के निर्देशन में आयोजित की जा रही है, जिसमें देश के ख्यातिप्राप्त कबीर गायक संगीत निर्देशन के माध्यम से कबीर वाणी को जनमानस तक पहुंचाएंगे।

श्री सद्गुरु कबीर सेवा संस्थान के पीठाधीश्वर महन्त गोविन्द दास शास्त्री ने जानकारी दी कि यह कार्यशाला उन सभी के लिए एक अद्भुत अवसर है, जो संत कबीर की वाणी को गहराई से समझना या उसे भावपूर्ण ढंग से गाना चाहते हैं। इस आयोजन का उद्देश्य आधुनिक जीवन की आपाधापी में कबीर की शिक्षाओं के माध्यम से लोगों को सरल और सुकून भरा जीवन जीने की प्रेरणा देना है।

Advertisement

कार्यशाला के समापन के बाद ज्येष्ठ पूर्णिमा (कबीर जयंती) के पावन अवसर पर तीन दिवसीय कबीर महोत्सव का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें कार्यशाला में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। साथ ही, दृष्टिबाधित गायक कलाकारों को भी विशेष मंच प्रदान किया जाएगा ताकि वे अपने प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें।

यह आयोजन न केवल आध्यात्मिक दृष्टि से महत्व रखता है, बल्कि कबीर वाणी के संरक्षण और प्रसार की दिशा में भी एक प्रभावशाली कदम है। संस्था की यह पहल निश्चित ही आने वाली पीढ़ियों को कबीर दर्शन से जोड़ने में मील का पत्थर साबित होगी।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page