Connect with us

वाराणसी

कफ सीरप तस्कर शुभम जायसवाल पर इंटरपोल का रेड कार्नर नोटिस जारी

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। कोडीन युक्त कफ सीरप की तस्करी के मामले में फरार चल रहे अभियुक्त शुभम जायसवाल के खिलाफ इंटरपोल ने रेड कार्नर नोटिस जारी किया है। यह कार्रवाई थाना रोहनिया में दर्ज प्रकरण के संबंध में की गई है, जिसमें 19 नवंबर 2025 को भारी मात्रा में कोडीन कफ सीरप बरामद किया गया था।

पुलिस के अनुसार, बरामदगी के बाद थाना रोहनिया में इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया और नियमानुसार जांच पूरी करते हुए 12 फरवरी 2026 को आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया गया। जांच के दौरान सामने आया कि इस मामले का मुख्य अभियुक्त शुभम जायसवाल, पुत्र भोला प्रसाद जायसवाल, निवासी ए-9/24 जे, कायस्थ टोला, प्रहलाद घाट, थाना आदमपुर, कमिश्नरेट वाराणसी, वर्तमान में दुबई (यूएई) में फरार है।

अभियुक्त की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए इंटरपोल से रेड कार्नर नोटिस जारी कराने हेतु आवेदन किया गया था। सीबीआई के सहयोग से अब यह नोटिस जारी हो चुका है। रेड कार्नर नोटिस के तहत संबंधित देश की एजेंसियां अभियुक्त को गिरफ्तार करेंगी, जिसके बाद उसके भारत प्रत्यर्पण की प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी।

पुलिस के मुताबिक, जल्द ही शुभम जायसवाल को दुबई से गिरफ्तार कर भारत लाया जाएगा और न्यायालय में पेश किया जाएगा। इस प्रकरण में अब तक दर्जन भर से अधिक आरोपितों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।

Advertisement

पुलिस प्रशासन और सीबीआई के समन्वय से हुई इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर भारतीय एजेंसियां सक्रिय हैं। अभियुक्त के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया में सभी कानूनी औपचारिकताओं का पालन किया जाएगा और मामले की आगे की कार्रवाई पर निगाहें बनी हुई हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page