वायरल
कंडक्टर ने काटा खरगोश का टिकट, परिचालक को ड्यूटी से हटाया
Loading...
Loading...
यूपी के बरेली से अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां एक युवक अपने साथ खरगोश को लेकर रोडवेज बस में बरेली से बदायूं अपने घर जा रहा था। बस का कंडक्टर जब युवक से बस का किराया लेने आया तो उसने पिंजरे में बंद खरगोश को देखा। जिसके बाद कंडक्टर ने उन दो खरगोशों के टिकट भी काट दिए। पीड़ित युवक ने इस मामले की शिकायत रोडवेज अधिकारियों से की।
Loading...

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रोडवेज बस में खरगोश के 75-75 रुपये के दो टिकट काटने वाले संविदा परिचालक जय प्रकाश को ड्यूटी से हटा दिया गया है। यह कार्रवाई बदायूं निवासी पशु प्रेमी विकेंद्र शर्मा की शिकायत पर की गई है। बस में भरे अन्य लगेज का टिकट न बनाने के मामले में भी परिचालक के खिलाफ जांच कराई जा रही है।
Continue Reading
