Connect with us

पूर्वांचल

ओम प्रकाश राजभर के स्वागत को लेकर तैयारियां तेज

Published

on

Loading...
Loading...

सेमरियावां में होगा कार्यक्रम

संतकबीरनगर। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर के जनपद आगमन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। सेमरियावां ब्लॉक क्षेत्र में उनके स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, 24 अप्रैल 2026 (शुक्रवार) को शाम 5 बजे ग्राम सभा सुकरौली (पोस्ट- छाता, थाना- दुधारा, संतकबीरनगर) में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, समर्थक और स्थानीय लोग मौजूद रहेंगे।

कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मुमताज अहमद के नेतृत्व में किया जा रहा है। उनके साथ समाज सेविका समरीन निशा और तुफैल अहमद सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हुए हैं। आयोजन स्थल पर स्वागत की व्यापक तैयारियां की जा रही हैं, जिसमें मंच सज्जा, सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि ओम प्रकाश राजभर के आगमन से क्षेत्र में संगठन को मजबूती मिलेगी और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा। कार्यक्रम के माध्यम से सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को भी जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

Advertisement

स्थानीय लोगों में भी इस कार्यक्रम को लेकर उत्सुकता बनी हुई है और बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page