Connect with us

गोरखपुर

ऑपरेशन चक्रव्यूह में चेतगंज पुलिस को बड़ी सफलता, वाहन चोर गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। कमिश्नरेट वाराणसी के “ऑपरेशन चक्रव्यूह” अभियान के तहत थाना चेतगंज पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक वाहन चोर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देशन एवं पुलिस उपायुक्त काशी जोन, अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन तथा सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक चेतगंज के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के दौरान लकड़ी मंडी तिराहा चौकाघाट के पास वाहन चेकिंग की जा रही थी।

इसी दौरान चोरी की मोटरसाइकिल संख्या यूपी65बीके7958 के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान संजीव कुमार पुत्र विजय कुमार निवासी ग्राम बैकुण्ठपुर, पोस्ट मंगारी, थाना फूलपुर जनपद वाराणसी के रूप में हुई है। आरोपी की उम्र लगभग 32 वर्ष बताई गई है।

Loading...

पुलिस के अनुसार उक्त मोटरसाइकिल चोरी के संबंध में थाना चेतगंज में मुकदमा अपराध संख्या 117/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज था।पुलिस जांच में सामने आया कि 6 मई 2026 को वाहन स्वामी द्वारा मोटरसाइकिल चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस टीम लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी।

अभियान के तहत सक्रिय पुलिस टीम ने 7 मई 2026 की शाम करीब 7:45 बजे लकड़ी मंडी तिराहा क्षेत्र से आरोपी को धर दबोचा और चोरी की बाइक बरामद कर ली।गिरफ्तारी और बरामदगी के संबंध में थाना चेतगंज पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में थाना चेतगंज की पुलिस टीम के कई अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page