वाराणसी
ऑनलाइन दवा कारोबार के विरोध में बंद रही पूर्वांचल की सबसे बड़ी थोक दवा मंडी सप्तसागर
Loading...
Loading...
वाराणसी। देशव्यापी आह्वान के तहत बुधवार को पूर्वांचल की सबसे बड़ी होलसेल दवा मंडी सप्तसागर पूरी तरह बंद रही। दवा व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर ऑनलाइन दवा कारोबार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

व्यापारियों का कहना है कि ऑनलाइन दवा बिक्री से पारंपरिक दवा व्यवसाय प्रभावित हो रहा है। साथ ही बिना उचित जांच और चिकित्सकीय परामर्श के दवाओं की उपलब्धता मरीजों के स्वास्थ्य के लिए भी खतरा बन सकती है।
बंदी के चलते सप्तसागर दवा मंडी में दिनभर सन्नाटा पसरा रहा और दवा कारोबार पूरी तरह प्रभावित रहा। व्यापारियों ने सरकार से ऑनलाइन दवा बिक्री पर कड़े नियम लागू करने और स्थानीय दवा कारोबारियों के हितों की सुरक्षा की मांग की।
Continue Reading
