Connect with us

आजमगढ़

ऑनलाइन गेमिंग फ्रॉड में दो अभियुक्त गिरफ्तार, मोबाइल व नकदी बरामद

Published

on

Loading...
Loading...

साइबर क्राइम थाना आजमगढ़ की बड़ी कार्रवाई

आजमगढ़। थाना साइबर क्राइम आजमगढ़ पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग फ्रॉड के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 03 मोबाइल फोन, 13 एटीएम कार्ड, दो पैन कार्ड, दो आधार कार्ड तथा ₹20,500 नकद बरामद किए गए हैं।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में हुई कार्रवाई

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात/नोडल अधिकारी साइबर क्राइम पंकज कुमार के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम आस्था जायसवाल के मार्गदर्शन में की गई।

9.25 लाख की साइबर ठगी का मामला

Advertisement

प्राप्त जानकारी के अनुसार वादी मनोज यादव निवासी ग्राम बम्हौर, थाना मुबारकपुर के साथ ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म “51 GAME” के नाम पर ₹9,25,000 की धोखाधड़ी की गई थी। इस संबंध में थाना साइबर क्राइम में मामला दर्ज किया गया था।

जांच में सामने आया बड़ा नेटवर्क

जांच के दौरान अभियुक्त अविनाश विजय को पहले बिहार से गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद तकनीकी साक्ष्यों, बैंक खातों के विश्लेषण और सीडीआर जांच में शशांक खन्ना (वाराणसी) और कमलेश शर्मा (वाराणसी) की संलिप्तता सामने आई।

दोनों अभियुक्तों को पूछताछ और नोटिस के बाद हिरासत में लिया गया।

अपराध करने का तरीका

Advertisement

पुलिस जांच में सामने आया कि अभियुक्तगण अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर ऑनलाइन गेमिंग फ्रॉड के पैसों को कमीशन के आधार पर करंट खातों में मंगाते थे।

शशांक खन्ना और कमलेश शर्मा ने मिलकर अपने बैंक खातों के माध्यम से लगभग ₹4.64 करोड़ का लेन-देन मात्र दो दिनों में किया। इनके खाते पर विभिन्न राज्यों से 52 साइबर शिकायतें दर्ज हैं।

पुलिस ने अब तक ₹3.56 लाख की राशि फ्रीज कराई है।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम

  1. शशांक खन्ना, निवासी जियुधीपुर किरहिया, थाना भेलूपुर, जनपद वाराणसी
  2. कमलेश शर्मा, निवासी आनंद विहार कॉलोनी, अकथा पहड़िया, थाना सारनाथ, जनपद वाराणसी बरामदगी
  • 03 मोबाइल फोन
  • 13 एटीएम कार्ड
  • 02 पैन कार्ड
  • 02 आधार कार्ड
  • ₹20,500 नकद पुलिस टीम की भूमिका

इस कार्रवाई में थाना साइबर क्राइम प्रभारी राजकुमार सिंह, म0नि0 विभा पांडेय, उ0नि0 रजत सिंह, हे0का0 सुखनन्दन सिंह यादव, हे0का0 कल्लू प्रसाद, का0 संजय कुमार, का0 सभाजीत मौर्य, का0 एजाज खान, का0 विकास कुमार तथा सर्विलांस सेल के का0 आलोक सिंह सहित पूरी टीम शामिल रही।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page