Connect with us

राज्य-राजधानी

एलओसी पर भारतीय सेना ने सात पाकिस्तानी घुसपैठियों को किया ढेर

Published

on

Loading...
Loading...

जम्मू-कश्मीर में भारतीय सेना ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर घुसपैठ की कोशिश कर रहे 7 पाकिस्तानियों को मार गिराया। इन घुसपैठियों में पाकिस्तान की कुख्यात बॉर्डर एक्शन टीम (BAT) के आतंकी भी शामिल थे।

सूत्रों के मुताबिक, 4-5 फरवरी की रात को पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में पाकिस्तानी घुसपैठियों ने भारतीय चौकी पर घात लगाकर हमला करने की कोशिश की। भारतीय सेना ने मुस्तैदी दिखाते हुए इस हमले को नाकाम कर दिया और जवाबी कार्रवाई में सभी 7 घुसपैठिए मारे गए। इनमें 2 से 3 पाकिस्तानी सेना के जवान भी शामिल थे।

Loading...

भारतीय सेना की सतर्कता और त्वरित प्रतिक्रिया के चलते पाकिस्तान की यह घुसपैठ योजना विफल हो गई। सेना लगातार LoC पर कड़ी निगरानी बनाए हुए है ताकि किसी भी प्रकार की घुसपैठ या हमले की साजिश को नाकाम किया जा सके।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page