Connect with us

वाराणसी

एनडीआरएफ टीम ने केन्द्रीय विद्यालय, 39 GTC वाराणसी के बच्चों को दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी: आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंधन योजना के तहत कमान्डेंट मनोज कुमार शर्मा के दिशा-निर्देशन में 11 एनडीआरएफ वाराणसी की टीमें विभिन्न संस्थानों और हितधारकों को सशक्त बनाने के लिए एनडीआरएफ की टीमें आपदा से बचाव एवं प्रबंधन हेतु वृहद पैमाने पर मॉक अभ्यास, क्षमता निर्माण कार्यक्रम व जन जागरुकता के अभियान चला रही है तथा शिक्षण संस्थानों में आपदा से बचाव हेतु स्कूलों में स्कूल सुरक्षा एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर रही है।

उसी कड़ी में आज एनडीआरएफ की प्रशिक्षित एवं अनुभवी टीम द्वारा केन्द्रीय विद्यालय, 39 जीटीसी, वाराणसी (उत्तर प्रदेश) में भूकम्प से बचाव, बांढ़ में बचाव के तरीके, फायर सेफ्टी, सीपीआर, गले में फंसी बाहरी वस्तु के निकालने के तरीके, शारीरिक चोटों का अस्पताल पूर्व उपचार, तात्कालिक स्ट्रेचर बनाना, लिफ्टिंग और मूविंग के तरीके, इम्प्रोवाइज्ड फ्लोटिंग डिवाइस (राफ्ट) बनाना, स्कूल सुरक्षा ड्रिल आदि विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

Loading...

इस अवसर पर प्रधानाचार्य बी.पांडे ने एनडीआरएफ के इस कार्यक्रम को बहुत प्रशंसनीय और शिक्षाप्रद बताया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थी, अध्यापक और स्कूल के अन्य कर्मचारियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया और इससे लाभान्वित हुए और आपदा में राहत-बचाव की तकनीकों की बारीकियों को जाना।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page