Connect with us

अपराध

एक लाख का इनामी बदमाश मुठभेड़ में ढेर, एसटीएफ जवान घायल

Published

on

Loading...
Loading...

बागपत। यूपी STF और पुलिस ने सोमवार तड़के एक लाख के इनामी साइको किलर संदीप पहलवान को एनकाउंटर में मार गिराया। हरियाणा के रोहतक निवासी संदीप ट्रक ड्राइवरों की हत्या कर लूटपाट करता था। रविवार देर रात STF को सूचना मिली कि संदीप बागपत के मवीकलां यमुना पुश्ते पर मौजूद है। घेराबंदी करते ही उसने फायरिंग शुरू कर दी, जवाबी कार्रवाई में STF ने उसके सीने और पैर में गोली मार दी। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

इस मुठभेड़ में नोएडा STF के हेड कॉन्स्टेबल सुनील कुमार भी घायल हुए हैं, जिनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल से पिस्टल, बाइक और कारतूस बरामद किए हैं।

15 मई को कानपुर में उसने गिरोह के साथ मिलकर ट्रक से चार करोड़ रुपये की निकिल प्लेट लूटी थी। तबसे फरार था और उस पर एक लाख का इनाम घोषित था। रिकॉर्ड के अनुसार, संदीप पहलवान के खिलाफ हत्या, लूट और डकैती के 16 मुकदमे दर्ज हैं। साल 2013 से वह ट्रक ड्राइवरों की हत्या कर लूट को अंजाम देता आ रहा था, इसी वजह से पुलिस उसे साइको किलर कहती थी।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page