Connect with us

मुम्बई

एक दूजे के हुए सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – धर्मेंद्र सिंह धर्मा, ब्यूरो चीफ मुंबई

मुंबई। सोनाक्षी सिन्हा ने आखिरकार अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी कर ली है। लगभग सात साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद रविवार को दोनों ने शादी कर अपनी जिंदगी की एक नई पारी शुरू कर दी है। उनकी शादी हिंदू या मुस्लिम रीति-रिवाज से नहीं बल्कि उन्होंने सिविल मैरिज की है।

सोनाक्षी सिन्हा की शादी की रस्में शुक्रवार से ही शुरू हो गई थीं। पहले दिन मेहंदी सेरेमनी थी और शनिवार को उनके जुहू स्थित घर ‘रामायण’ में एक खास पूजा रखी गई थी। जिसमें दोनों कपल के परिवार के सभी सदस्य, निजी रिश्तेदार और कुछ चुनिंदा दोस्त ही शामिल हुए थे।

सोनाक्षी सिन्हा ने जहीर इकबाल के साथ अपनी शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर एक लम्बा-चौड़ा नोट भी लिखा है –

आज ही के दिन, सात साल पहले (23.06.2017) हमने एक-दूसरे की आंखों में प्यार को उसके सबसे शुद्ध रूप में देखा और उसे थामे रखने का फैसला किया। आज उस प्यार ने हमें सभी चुनौतियों और जीत के जरिए मार्गदर्शन किया है, इस पल तक ले गया, जहां हमारे दोनों परिवारों और हमारे दोनों देवताओं के आशीर्वाद से अब हम पति और पत्नी हैं। यहां प्यार, उम्मीद और एक-दूसरे के साथ सभी खूबसूरत चीजें हैं, अभी से लेकर हमेशा के लिए प्यार।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page