Connect with us

वाराणसी

एक्शन में RTO, 714 स्कूली वाहनों का रजिस्ट्रेशन निलंबित, वसूला गया लाखों का जुर्माना

Published

on

Loading...
Loading...

एक्शन में RTO, 714 स्कूली वाहनों का रजिस्ट्रेशन निलंबित, वसूला गया लाखों का जुर्मानाबनारस की सड़कों पर फर्राटा भर रहे स्कूली और अन्य वाहनों को लगातार परिवहन विभाग फिटनेस टेस्ट के लिए नोटिस भेज रहा था। लगातार चल रहे अभियान में 8 जुलाई से अभी तक 714 स्कूली वाहन और 512 यात्री वाहनों के टेस्ट न करवाने पर उनका रजिस्ट्रेशन 6 महीने के लिए निलंबित कर दिया गया है।

Loading...

डिविजनल ट्रांसपोर्ट अधिकारी ने बताया कि, 8 जुलाई से 15 अगस्त तक चलने वाले इस अभियान में अभी तक 264 स्कूली वाहनों का चालान किया गया है। तो वहीं RTO अधिकारी सर्वेश चतुर्वेदी ने बताया कि, स्कूली और यात्री वाहनों को 8 जुलाई से लगातार फिटनेस जांच के लिए सूचना दी जा रही है। उनके मालिकों को नोटिस भेजकर फिटनेस जांच करवाने को कहा जा रहा है। लेकिन फिर भी 1226 वाहन स्वामियों ने अपने वाहनों की फिटनेस जांच नहीं करवाई। ऐसे में 714 स्कूली और 512 वाहनों का रजिस्ट्रेशन 6 महीने के लिए निलंबित कर दिया गया है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page