Connect with us

राज्य-राजधानी

उपभोक्ताओं को 24 घंटे करें बिजली आपूर्ति : आशीष कुमार गोयल

Published

on

Loading...
Loading...

विद्युत विभाग के चेयरमैन आशीष कुमार गोयल ने बिजली चोरी न रोक पाने वाले अधिकारियों को दी कड़ी हिदायत

वाराणसी/लखनऊ। उत्तर प्रदेश विद्युत विभाग के चेयरमैन आशीष कुमार गोयल ने शक्ति भवन में विद्युत वितरण निगम के कार्यों का निरीक्षण करने के दौरान कहा कि, उपभोक्ताओं को 24 घंटे बिजली आपूर्ति करें। जहां भी लोकल फॉल्ट हो उसे तत्काल ठीक कराएं। विद्युत सुदृढ़ीकरण के कार्यों में तेजी लाई जाए। इसके अलावा, बिजली चोरी नहीं रोक पाने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बिजली चोरी वाले इलाके चिह्नित कर संबंधित क्षेत्र के अवर अभियंता से लेकर अधीक्षण अभियंता तक की जिम्मेदारी तय की जाए।

उन्होंने कहा कि, ट्रांसफार्मर के क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिलते ही संबंधित क्षेत्र की आपूर्ति बहाल करने में पूरे टीम जुट जाए। यहां तक की ट्रांसफार्मरों की मरम्मत सहित सभी कार्यों की थर्ड पार्टी ऑडिट कराई जाए जिससे मरम्मत कराए गए ट्रांसफार्मर की गुणवत्ता सुनिश्चित हो सके।

डॉ. आशीष कुमार गोयल ने विद्युत बिल वसूली को बढ़ाने, सभी को समय से बिल उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया। सभी अधिकारी खुद भी मीटर रीडर के साथ जाकर रीडिंग लिया करें। हर जिले में अनुरक्षण और आधारभूत कार्यों के लिए प्रर्याप्त राशि दी गयी है। ऐसे में अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि हर उपभोक्ता को भरपूर बिजली मिले। दुर्घटनाओं की जांच में जो भी जिम्मेदार हो, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page