Connect with us

वाराणसी

ई-रिक्शा चालकों के हड़ताल से परेशान हुए यात्री

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। शहर में सोमवार और मंगलवार को ई-रिक्शा चालकों की हड़ताल रहेगी। रविवार को शास्त्री घाट पर हुई महापंचायत में बारकोड व्यवस्था के विरोध में बुधवार को प्रधानमंत्री के संसदीय जनसंपर्क कार्यालय में ई-रिक्शा की चाभी सौंपने का भी निर्णय लिया गया।

सोमवार की सुबह ई रिक्शा चालकों की हड़ताल की वजह से ऑफिस और कॉलेज जाने वाले युवाओं को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शहर में बहुत ही कम ई-रिक्शा सड़कों पर दौड़ते हुए दिखाई दे रहा है। ई-रिक्शा चालकों की हड़ताल की वजह से ऑटो रिक्शा वालों की बल्ले-बल्ले हो गई है।

अखिल भारतीय ई-रिक्शा चालक यूनियन के अध्यक्ष प्रवीण काशी का अनशन भी चौथे दिन जारी रहा। ई-रिक्शा चालकों ने कहा कि यातायात पुलिस के अड़ियल रवैये की वजह से विवश होकर हड़ताल बुलाई गई है। पुलिस प्रशासन ई-रिक्शा चालकों की व्यवहारिक दिक्कतों को नहीं समझ रहा है। यातायात में बाधा की सारी जिम्मेदारी ई-रिक्शा चालकों पर थोपी जा रही है।

इस दौरान जिलाध्यक्ष बबलू अग्रहरी, सोनू गौतम, शिवशंकर प्रजापति, शशिकांत गुप्ता, रोमी पाठक, त्रिलोकी विश्वकर्मा, कैलाश, पवन मौर्या, विजय जायसवाल आदि मौजूद रहे।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page