राज्य-राजधानी
ईद-उल-फितर पर डीएम और एसपी ने किया पैदल भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा
संतकबीरनगर। ईद-उल-फितर के पावन अवसर पर जनपद में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा विभिन्न मस्जिदों का पैदल भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
अधिकारियों ने नमाज के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण तथा अन्य आवश्यक इंतजामों का निरीक्षण किया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों को सतर्क रहते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने मौके पर मौजूद लोगों से संवाद कर सभी से आपसी सौहार्द, भाईचारा एवं शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहार आपसी प्रेम और सद्भाव का प्रतीक हैं, जिन्हें मिल-जुलकर शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जाना चाहिए।
जनपद के विभिन्न मस्जिदों में ईद की नमाज शांतिपूर्ण वातावरण में सकुशल संपन्न हुई। प्रशासन की मुस्तैदी एवं बेहतर प्रबंधन के चलते कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।इस दौरान प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
