Connect with us

वाराणसी

इंडिया गठबंधन परिवार ने मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। इंडिया गठबंधन परिवार की ओर से कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन दशाश्वमेध-घाट स्थित खिचड़िया बाबा पर गरीबों में खिचड़ी वितरण कर मनाया तथा पार्टी के कार्यकर्ताओं और सदस्यों ने ईश्वर से राहुल गांधी के दीर्घायु होने की कामना की।    

ज्ञात हो कि, कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का आज 19 जून को जन्मदिन है। राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर वाराणसी में इंडिया गठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के विचारों को आत्मसात करने और भारत को मजबूत करने का संकल्प लिया।

उन्होंने कहा कि, आज जिस तरह से संविधान और आरक्षण पर खतरे की घंटी बज रही थी, ऐसे कठिन समय में राहुल गांधी जी ने पूरे भारत की यात्रा अपने कदमों से कर यह पूरे देश को संविधान के प्रति, देश के प्रति आगाह किया । यह उनके कठिन प्रयासों का ही प्रतिफल है कि आज भारत का संविधान, आरक्षण और लोकतंत्र की जड़े और अधिक मजबूत हुई। हम सबको उनके प्रयासों को और अधिक ताकत देनी होगी ताकि 2027 का चुनाव में हम उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन की सरकार बना सकें।

इस कार्यक्रम का संयोजन महानगर कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष मनीष मोरोलिया ने किया। इस अवसर पर कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव ओम प्रकाश ओझा , वरिष्ठ कांग्रेस नेता गणेश शंकर पांडेय, ब्रह्म दत्त त्रिपाठी ,आकाश त्रिपाठी, आकाश मेहरोत्रा, विवेक यादव, नरसिंह दास वर्मा, समाजवादी पार्टी के सचिव रवि यादव, वार्ड अध्यक्ष दीपक यादव, कृष्णा दीक्षित, आकाश प्रसाद , रमेश शर्मा समेत बड़ी संख्या में इंडिया गठबंधन परिवार के सम्मानित नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page