Connect with us

गोरखपुर

आर्थिक तंगी से परेशान शिक्षक ने उठाया आत्मघाती कदम

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। गुलरिहा क्षेत्र के शिवपुर सहबाजगंज नहर रोड स्थित एक मकान में रहने वाले एक शिक्षक ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 38 वर्षीय कृष्ण मोहन सिंह के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।

Loading...

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कृष्ण मोहन सिंह मूल रूप से कुशीनगर के निवासी थे। वह तीन भाइयों में दूसरे स्थान पर थे और अपने पीछे पत्नी तथा दो बच्चों को छोड़ गए हैं। परिजनों ने बताया कि कुछ समय पहले एक दुर्घटना में उनके पैर में गंभीर चोट लग गई थी, जिसके बाद से वह लगभग दो वर्षों से विद्यालय नहीं जा पा रहे थे। लंबे समय तक काम पर न जा पाने के कारण उनकी आर्थिक स्थिति कमजोर होती चली गई और कर्ज का दबाव भी बढ़ गया। इसी मानसिक और आर्थिक तनाव के बीच उन्होंने यह कदम उठाया। घटना के बाद से परिवार में गहरा शोक व्याप्त है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page